आस्था: भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गईं
हापुड़। भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में कई स्थानों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गईं, जिन पर रास्तों में खड़ी महिला बच्चों समेत हजारों भक्तों की भीड़ ने पुष्पवर्षा करते हुए जोरदार ढंग में अभिनंदन किया। भगवान परशुराम की जयंती शुक्रवार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हुए उनके बताए आदर्शों पर चल रही सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर दीन दुखियों की हरसंभव मदद करने का संकल्प लिया गया। मुख्य कार्यक्रम गढ़ के पौराणिक मुक्तेश्वरा महादेव नक्का कुआं मंदिर परिसर में स्थित झारखंडेश्वर मंदिर में आयोजित हुआ। जिसके उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों भक्तों ने आहूति देकर विश्वशांति और देश में खुशहाली की कामना की। इससे पहले मंदिर के मुख्य महंत बरहागिरि महाराज के नेतृत्व में पालिका चेयरमैन राकेश बजरंगी, पूर्व सभासद विजय शर्मा, गंगा आरती सभा महामंत्री विष्णु दत्त नागर, सभासद रमन शर्मा, नमामि गंगे तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष अमित राय गौतम, सुनील राय गौतम, भैरो मंदिर के संस्थापक पंडित अशोक शर्मा, भाकियू नेता नितेष पंडित, भरत शर्मा, धनवंत राय, प्रदीप शर्मा, ठाकुर शोभित, टिंकू शर्मा, रिंकू शुक्ला, पवन शर्मा समेत हजारों भक्तों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जीवन भर उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा सिंभावली, बक्सर, गोहरा मुदाफरा, कनिया कल्याणपुर, डेहरा, बहादुरगढ़ समेत विभिन्न स्थानों पर भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ समेत भंडारों का आयोजन कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस उपलक्ष्य में कई स्थानों पर निकाली गईं भव्य शोभायात्राओं में भगवान परशुराम का डोला आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा, जिस पर रास्तों में खड़े महिला बच्चों समेत हजारों भक्तों की भीड़ ने जयकारों के बीच जमकर पुष्पवर्षा की। गोहरा मुदाफरा में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र से जुड़े करीब बीस गांव के सैकड़ों ब्राह्मणों ने भाग लेकर विभिन्न अनुष्ठान संपन्न किए। इस दौरान परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष पंडित सुनील, आशुतोष शर्मा, अंकित भड़ाना, प्रदीप शर्मा, आयुर्वेदाचार्य डॉ.हर्षवर्धन, वेदप्रकाश शर्मा, पंडित बिजेंद्र शर्मा, सरवन शर्मा आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटने के उपरांत झंडी दिखाकर भगवान परशुराम की शोभा यात्रा को रवानगी दी।