Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

बंदरों के आतंक से लोग परेशान

By:Robin Sharma

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर नगर क्षेत्र में बंदरों की भरमार है। बंदरों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण मकानों की छत से लेकर सड़कों पर भी इन दिनों इन्हीं का आतंक हो गया है। बंदर आते जाते राहगीरों से सामान छीन लेते हैं मौका मिलने पर काट तक लेते हैं। इससे नागरिकों में भय पनपने लगा है। पिछले कुछ वर्षो से गढ़ में बंदरों की भरमार हो गई है। नजरें जिधर जाती हैं उधर बंदरों का झुंड दिखाई देता है। ये बंदर किसी घर में घुस जाते हैं तो घरेलू सामान नष्ट कर देते हैं। महिलाओं को अपने घर की छत पर भी कपड़े सूखाना मुश्किल हो गया है। क्योंकि मौका पड़ते ही बंदर उन्हें भी फाड़ देते हैं। इतना ही नहीं ये सड़क पर आते जाते राहगीरों का सामान छीनने और इस दौरान किसी को काटने तक में माहिर हो गए हैं। पूजा करने के लिए जाती हुई महिलाओं पर बंदर झपटते हैं, तो बच्चों को भी धुड़की दिखाते हैं। बंदर की धुड़की से डर कर कई बच्चे गिरकर घायल हो गए। पिछले एक सप्ताह में बंदर दस से अधिक लोगों को काट चुके है। ब्रजघाट के अलावा नक्का कुआं, गंगा मंदिर, काली मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड रेलवे स्टेशन के अलावा नगर के मुख्य चौपला पर बंदरों का जमावड़ा हर समय लगा रहता है। यहां तक कि बंदरों केआतंक से थाने की पुलिस भी परेशान है। लोगों को रोब दिखाने वाली इस पुलिस के कागजात व कपड़े फाड़ देना भी बंदर के लिए कोई मुश्किल कार्य नहीं है।

Related Articles

Back to top button