Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
हिदायत: स्टंट कर रील बना रहे युवकों की कारों का पुलिस ने काटा 48 हजार का चालान
By:Robin Sharma
हापुड़। जनपद हापुड़ में किसी समारोह में जा रहे कुछ कारों में सवार युवकों का हुड़दंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए चार कारों का (17000 – 17000 रुपये, एवं 7000 – 7000 रुपये कुल 48,000/- रुपये) का चालान किया गया है।एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो।







