पूर्व सांसद ने शोकाकुल परिवार से मिलकर ईश्वर से प्रार्थना की
By:Kabal Singh हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी चौ कंवर सिंह तंवर सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम मुक्तेश्वरा में धूम सिंह के घर पहुंचे जहां, उन्होने ने धूम सिंह के पुत्र स्व सुनील के बिमारी के चलते असमायिक निधन पर परिवारजनों से मिलकर दु:ख प्रकट किया। ईश्वर से प्रार्थना कि शोकाकुल परिवार को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। इसके उपरान्त पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी चौ कंवर सिंह तंवर ग्राम गोहरा आलमगीरपुर में महावीर सिंह ठेकेदार के पुत्र स्व रिंकू व स्व धर्मसिंह पुत्र झुम्मन सिंह एवं धर्मवीर नागर के भाई स्व करतार सिंह के निधन पर परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार के सदस्यों का ढांढस बंधाया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना कि वह दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। अन्त में सिखैडा स्थित अपने कार्यालय चौ कंवर सिंह तंवर सेवा केन्द्र पर क्षेत्रवासियों एवं शुभ चिंतकों द्वारा प्रत्याशी बनायें जाने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और क्षेत्रीय विकास के निमित्त अपना भरपूर सहयोग, समर्थन एवं आशीर्वाद दिया। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए सभी संकल्पित व समर्पित हैं। लोकसभा चुनाव में क्षेत्रवासियों ने कमल खिलाने का संकल्प लिया। पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी चौ कंवर सिंह तंवर के साथ सतपाल यादव, देवेन्द्र प्रधान, वरन नेता, सुमित प्रधान, कोशिन्द्र, रविकरण, अर्जुन ठाकुर, राजू छतनौरा, राजू सिंह, राजेन्द्र सिंह, अजब सिंह, नीरव प्रधान, ज्ञानेन्द्र सिंह हूण, ज्ञानवीर मैनेजर, सुन्दर सिंह हूण, डॉ0 पुष्पेन्द्र हूण आदि रहें।