Blogआस्थाउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरप्रशासनहापुड़

शिवभक्तों की सुरक्षा में पुलिस की रहेगी पैनी नजर: सीओ

By:Robin Sharma हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सीओ आशुतोष शिवम ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के शिव मंदिरों में आने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा के उचित बंदोबस्त के निर्देश दिए हैं। सीओ ने खुद भी शिव मंदिर और वहां लगने वाले मेला स्थल का निरीक्षण किया। 8 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व है। लाखों शिव भक्त शिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जाते हैं। सबसे ज्यादा भीड़ कल्याणपुर कल्यानेश्वर शिव मंदिर, दत्ततियाना शिव मंदिर और नक्का कुआं मुक्तेश्वरा शिव मंदिर में होती है। यहां आधी रात से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है। शिव भक्तों की भीड़ का फायदा उठाते हुए चोर-उचक्के सक्रिय हो जाते हैं। वाहन चोरी, पर्स और महिलाओं की चेन चोरी कर लेते हैं। इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए सीओ ने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया है। स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त फोर्स लगाई जाए। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मी असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। हाईवे पर कई स्थानों पर पुलिस पिकेट की ड्यूटी लगा दी गई है। 24 घंटे पुलिस कर्मियों द्वारा हाईवे पर गस्त किया जा रहा है। इसके अलावा बृजघाट गंगा में बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती कर दी गई है। जिससे कोई भी शिव भक्त स्नान के दौरान हादसे का शिकार न हो सके। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।सीओ ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 6 और 7 फरवरी को हरिद्वार से अमरोहा होते हुए आने वाले शिव भक्तों को बृजघाट के पलवाड़ा रोड से बुलंदशहर की तरफ को निकाला जाएगा। उन्होंने तीनों थाना प्रभारी को निर्देश दिए है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। जिससे किसी को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button