डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ
By:Robin Sharma हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। डीएम ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण का निर्देश देते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। डीएम प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र से जुड़े लोगों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल इक्कीस शिकायत रखी गईं। डीएम ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए उन्हें संबंधित विभागों से जुड़़े अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया। डीएम ने लंबित समेत सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं नियत अवधि के भीतर करने का कड़ा निर्देश दिया। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को उनसे जुड़ीं शिकायतों का मौके पर जाकर मुआयना करने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण ढंग में अविलंब निस्तारण और जन समस्याओं को गंभीरता से लेने की कड़़ हिदायत दी। संपूर्ण समाधान दिवस और आईजीआरएस समेत अन्य किसी भी माध्यम प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में कोई भी लापरवाही अथवा ढिलाई होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस अवसर पर एसपी अभिषेक वर्मा, एसडीएम अंकित कुमार वर्मा, सीओ आशुतोष शिवम, तहसीलदार सीमा सिंह, जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एसीएमओ, डीपीआरओ, समाज कल्याण अधिकारी, बीडीओ, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग समेत अन्य कई विभागों के जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।







