राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पिलखुवा में भव्य स्वागत हुआ
राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पिलखुवा में भव्य स्वागत हुआ
By:Gulfam Saifiपिलखुवा/हापुड़। राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल के पिलखुवा आगमन पर राष्ट्रीय कवि संगम जनपद के पदाधिकारियों एवं रचनाकारों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का निकुंज बिहारी होटल पिलखुवा में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर काव्य संध्या का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश मित्तल ने की तथा संचालन जिला संयोजक मोहित शौर्य ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश मित्तल तथा विशिष्ट अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक गोयल रहे। उन्होंने पढ़ा सदा निष्काम भावों से जो अपना काम करते हैं। मदद उन नेक लोगों की स्वयं श्री राम करते है।। जिला अध्यक्ष कवि दिनेश त्यागी ने पढ़ा दीप खुशी के जल उठे, जन जन हुआ निहाल। राम लला विराज गए, लगे पांच सौ साल।। कवि मोहित शौर्य ने पढ़ा जिस पर सदियां राज करेंगी वह अद्भुत किरदार हो तुम। भारत माता के शेरों इस दुनिया के सरदार हो तुम।। वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल ने पढ़ा बिना उनकी दुओं के कुछ हमे हासिल नहीं होता, रहे आशीष गर उनका तो कुछ मुश्किल नहीं होता। कवि ओमपाल सिंह विकट ने पढ़ा प्रश्न ऐसे थे उत्तर मिले ही नहीं, होंठ कांपे मगर फिर खुले ही नही। साथ देते तो बात बनती मगर, दो कदम साथ मेरे चले ही नहीं। कवयित्री मनीषा गुप्ता मनु ने पढ़ा हमीं से है नफरत हमीं से है प्यार। कैसी है उल्फत ये कैसी तकरार।। समुंदर हुआ जाता हूं तेरी यादों में। शर्तों में कैसे करूं चाहत का इजहार।। इस अवसर पर पुष्पेंद्र पंकज, दिव्यांश दिव्य, कपिल वीर सिंह, योगी मोनू राणा, सौरभ तोमर आदि ने भी काव्य पाठ कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वरिष्ठ कवि अशोक गोयल ने अंत में सभी रचनाकारों का आभार प्रकट किया।