Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहापुड़

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

By:Robin Sharma

गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। चैकिंग के दौरान बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ होने पर टांग में गोली लगने से एक शातिर बदमाश घायल हो गया, जिसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में सिंभावली पुलिस रविवार की रात को गांव नयाबांस के जंगल में नहर रेगुलेटर के पास संदिग्धों की धरपकड़ को चैकिंग कर रही थी। इस दौरान दो युवक बाइक पर आ रहे थे, जिन्हें संदेह होने पर रोकने का प्रयास किया गया। परंतु वे गोलियां चलाते हुए बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास करने लगे।

एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बदमाशों के गोली चलाए जाने पर पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें टांग पर गोली लगने से सोनू निवासी गांव अठसैनी घायल होकर गिर पड़ा। जिसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर पास के जंगल में खड़ी फसलों में छिपकर फरार हो गया। एएसपी ने बताया कि घायल बदमाश गैंगस्टर है, जिसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए भर्ती कराते हुए उसके फरार साथी की तलाश कराई जा रही है। गिरफ्तार किए गए बदमाश के विरुद्ध विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से भी अधिक संगीन धाराओं के मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button