Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

गंगा में कटान के चलते कार्तिक पूर्णिमा मेला का परिक्षेत्र हुआ कम

गंगा में कटान के चलते कार्तिक पूर्णिमा मेला का परिक्षेत्र हुआ कम

By:Robin Sharma

हापुड़। गंगा तट पर इस वर्ष बहुत ज्यादा गंगा में कटान हो रहा है। खादर क्षेत्र में इस बार गंगा का काफी कटान हो चुका है। पिछले पांच साल से कार्तिक पूर्णिमा का मेला करीब पांच से सात किलो मीटर के परिक्षेत्र में लगता था। लेकिन अबकी बार गंगा के कटान के बाद इसका परिक्षेत्र काफी कम हो गया है। मेला स्थल पर करीब दो किलोमीटर का परिक्षेत्र कम हो गया है। वहीं अभी भी 24 घंटे में गंगा करीब चार फिट से अधिक का कटान कर रही है। और इस बार 27 नवंबर को होगा कार्तिक पूर्णिमा मेले में मुख्य स्नान, जबकि आने वाले दिनों में मेला स्थल पर अधिकारियों का डेरा लगना शुरू हो जाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर खादर क्षेत्र में गंगा किनारे विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। मेले को राजकीय दर्जा मिल चुका है। जिला पंचायत और प्रशासन के अधिकारी संयुक्त रूप से मेले को लगाते है। मेले में करीब 30 से 35 लाख श्रद्धालुओं का आगमन होता है। मेले में श्रद्धालुओं की सुख सुविधा की काफी तैयारी होती है। विभिन्न प्रकार के मनोरंजन की व्यवस्था यहां पर की जाती है। मेले को करीब 16 सेक्टर में बाट दिया जाता है।

इस बार भी मेले की तैयारी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में यहां पर टीन, टेट, लाइट आदि की व्यवस्था की जाने लगेगी। लेकिन अभी गंगा का कटान होने से अधिकारी भी परेशान है। क्योंकि पिछले 24 घंटे में गंगा ने करीब चार फीट तक कटान किया है।

गंगा किनारे रहने वाले चमन राणा ने बताया कि गंगा अभी कटान कर रही है, क्योंकि गंगा का जलस्तर कम हो रहा है। हालांकि अभी घाट नहीं बनाए गए है। घाट बनाए जाने के बाद कटान कम हो जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि इस बार गंगा का कटान गढ़ क्षेत्र की ओर काफी हुआ है। इसलिए मेले का क्षेत्रफल काफी कम हो गया है, जिससे गढ़ की तरफ को मेला लगेगा।

Related Articles

Back to top button