Blogउत्तर प्रदेशहापुड़

बुखार से वरिष्ठ समाजसेवी की हुई मौत

बुखार से वरिष्ठ समाजसेवी की हुई मौत

By:Robin Sharma

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के झडीना गांव में दो दिन पहले हुए बुखार में पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि क्षेत्र में कई लोग अभी भी बुखार की चपेट में है। मृतक के पुत्र यूनिक त्यागी और रोहित त्यागी ने बताया कि उनके 58 वर्षीय पिता श्यामवीर त्यागी को दो दिन पहले बुखार हुआ था। जिसके बाद उन्हें मेरठ के एक अच्छे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सक ने समाजसेवी श्यामवीर त्यागी को डेंगू बुखार बताया था। बुधवार सुबह में राहत ना मिलने पर कई अच्छे डॉक्टरों की टीम अस्पताल संचालक ने बुलाई थी। लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई। जिसके बाद उपचार के दौरान बुधवार की सुबह समाजसेवी श्यामवीर त्यागी की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार और गांव में दुःख की लहर पसर गई।

Related Articles

Back to top button