Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

रामलीला प्रबंध समिति की नई कार्यकारिणी घोषित मेला तहबजारी का ठेका 5.32 लाख में छोड़ा गया

By:Robin Sharma

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर नगर के बाराद्वारी मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला समिति के अध्यक्ष चुनने के बाद पंडित रुपेश शर्मा ने अपनी कार्यकारणी समिति का गठन करते हुए मेला तहबाजारी का ठेका पांच लाख 32 हजार रुपये में छोड़ दिया गया है। इस दौरान अध्यक्ष ने रामलीला का भव्य आयोजन करने की बात कहीं।

सोमवार की दोपहर को पुराने हापुड़ मार्ग पर रामलीला समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जहां सर्व प्रथम कमेटी के अध्यक्ष पंडित रुपेश शर्मा की देखरेख में मेले के तहबाजारी का ठेका छोड़ गया। सर्वाधिक बोली दाता रोहित आर्य की पांच लाख 32 हजार की बोली पर ठेका उनको छोड़ गया। उसके बाद समिति का गठन किया। इस दौरान विष्णु नागर को कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष मनाया गया। इसके अलावा नितिन जैन को महामंत्री, सतवीर चौहान को कोषाध्यक्ष रुचिर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष, पिंकी त्यागी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित राय गौतम, दीपक शर्मा, रिंकू शुक्ला, लोकेश गर्ग, विशाल सिंघल, राजकुमार लालू, प्रघुमन शर्मा, ज्ञान स्वरुप शर्मा, पराग शर्मा, हरीष पुषोत्तम, आकाशदीप तोला, कृष्ण कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। कानूनी सलाहकार गोविंद नागर, मोहित गुप्ता, पचन कंसल, मिलिन कुमार, शिवम भारद्वाज को बनाया गया। इस दौरान पंडित रुपेश शर्मा ने कि इस साल रामलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर अयोध्या की रामलीला मंचन कलाकारों से वार्ता की जा रही है, साथ ही भगवान राम की बरात भी सुदंर सुंदर झाकियों के साथ निकाली जाएगी। इस अवसर पर राजेश शर्मा, अमन गोयल, मुकेश पंडित, सचिन स्वामी, गौरव गौतम, राकेश स्वामी, रामौतार गर्ग, अरुण त्यागी आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button