Blogआस्थाउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की जाती है पूजा अर्चना

By:Robin Sharma

आस्था। मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की मंगलवार को नवरात्र के तीसरे दिन विधिवत पूजा अर्चना की गई। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शाम होते ही एक बार फिर से मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से शोभायमान हो उठे।

मंगलवार को दिन निकलने के साथ ही मां के भक्तों ने मंदिरों का रुख कर लिया। भक्तों की भीड़ को देख कर ऐसा लग रहा था जैसे सभी लोग मां के दर्शनों के लिए सब कुछ छोड़ कर मंदिरों की ओर चल पड़े हों। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के कई मंदिरों पर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। महिलाएं हाथों में पूजा की थाली लिए कतारबद्ध होकर आगे बढ़ रही थीं। क्रम से पूजा अर्चना कर दूसरे द्वार से बाहर निकल रही थीं। शाम को सभी मंदिरों में मां की आरती की गई, आरती के वक्त भक्त भी काफी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button