Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदुर्घटनाबुलंदशहर

ईको कार नहर में गिरी, तीन की मौत, तीन लापता तलाश जारी

By:Lalit Sirohi बुलंदशहर। जनपद के जहांगीरपुर थाना क्षेत्रांर्तगत कपना गांव स्थित नहर में रविवार रात को जर्जर पुल से अनियंत्रित कार नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार छह लोग डूब गए। स्थानीय गोताखोर की मदद से रात को तीन लोगों के शव नहर से निकाल लिए गए, जबकि तीन लोगो की तलाश की जा रही है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने घटना का तत्काल संज्ञान लिया है। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिये जाने का ऐलान किया है।घायलों का समुचित इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार ककोड़ क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी रोबिन की रविवार को अलीगढ़ के पिसावा में शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए रोबिन का भतीजा मनीष (22) पुत्र देवीराम अपने परिवार के साथ ईको कार में जा रहा था। उसके साथ उसकी बहन कांता (24), अंजलि (20), बुआ का लड़का प्रशांत (18), भांजी (17) और कैलाश (42) थे। जब कार जहांगीरपुर की कपना नहर के पास पहुंची, तभी पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में नीचे गिर गई। वहां से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने आसपास के लोगों को सूचना दी। तभी कार सवार लोगों को निकालने के प्रयास में लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय गोताखोर ने तलाश शुरू कर दी। इसमेः सोमवार सुबह तक मनीष, कांता और अंजलि के शव को बाहर निकाल लिया गया था। बाकी अन्य की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button