चंद घंटो में ही पनीर से भरी गाड़ी को लूट कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया
■- गोली लगने से एक आरोपी घायल हुआ

हापुड़। बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने पनीर से भरी गाड़ी लूटकर फरार हुए बदमाशों को चंद घंटों में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपियों के दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। फरार आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही हैं।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सोमवार रात बहादुरगढ़ पुलिस गस्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक पनीर से भरी पिकअप गाड़ी को चार बदमाशों ने गांव सदरपुर निवासी चालक सुनील के साथ पिटाई कर लुट लिया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बदमाशों की तलाश तेज कर दी। इसी दौरान बदमाशों को पुलिस ने पलवाड़ा रजवाहे के पास घेर लिया। अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसोड़ा निवासी राहुल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भी उसके दूसरे साथी शिवपुरी कालोनी निवासी श्रवण को भी गिरफ्तार किया गया। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए हैं। आरोपियों के पास से लूटी गई गाड़ी समेत अवैध हथियार बरामद हुए है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।