भगवान राम बारात लेकर रवाना हुए तो रास्तों में खड़ी भक्तों की भीड़ ने पुष्पवर्षा से जोरदार अभिनंदन किया
गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम बैंडबाजों समेत देवी देवताओं की झांकियों से सुसज्जित बारात लेकर राजा जानक के दरबार को रवाना हुए तो रास्तों में खड़ी भक्तों की भीड़ ने पुष्पवर्षा से जोरदार अभिनंदन किया। गढ़ चौपला के पुराने दिल्ली रोड पर जवाहरगंज मंडी से शनिवार की रात में भगवान राम जी की बारात प्रारंभ हुई। जिसका पालिकाध्यक्ष राकेश बजरंगी, भाजपा नेता राजेश पंडित और अमरोहा के भाजपा नेता तेगसिंह ने पंडित सुरेंद्र शर्र्र्मा द्वारा कराए गए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर किया। कमेटी अध्यक्ष कौशल पांडियान, महामंत्री रमन शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रुपेश पंडित, पवन जैन, विनय त्यागी, डॉ. रमेश प्रजापति, सतबीर चौहान, व्यापारी नेता मूलचंद सिंघल, सुनील राय गौतम, प्रदीप कौशिक, लोकेश लालू गुरु, पिंकी त्यागी, भर्रो पंडित, दिनेश गर्ग, करन राय गौतम, प्रमोद पप्पी, यशपाल राणा समेत सैकड़ों भक्तों ने भगवान राम दरबार की आरती और तिलक कर बारात को रवानगी दी। बैंडबाजों के साथ निकाली गई बारात में फूल और लाइटों से जगमगा रहा राम दरबार का डोला भक्तों में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। राधा-कृष्ण, काली का अखाड़ा, भैरो बाबा, बजरंग बली हनुमान, भोले शंकर, ऋषि विश्वामित्र, भगवान गणेश, श्रीकृष्ण भगवान और सुदामा समेत विभिन्न देवी-देवताओं की भव्य झांकियों से सुसज्जित राम बारात मुख्य मार्गों से होकर देर रात में बारादरी मैदान पहुंचने पर राजा जनक की बेटी सीता भगवान राम के गले में वरमाला डाली।
रज्जन गुरु, सभासद शाहनवाज कुरैशी, पूर्व सभासद, संजय डिश, नितेश पंडित, कुलदीप भारद्वाज, दीपक शर्मा, अमित राय गौतम, गौरव गौतम, दीपक अग्रवाल, अमित चौधरी, कुलदीप आर्य, रोहित आर्य, मोहन लाल आहूजा, गोलू कुकरेजा, मूलराज त्यागी, मोहित गुप्ता, कमल शर्मा, शक्ति शर्मा, अजय शर्मा, संजय चावला, कपिल शर्मा, संजीव शर्मा, नीरज शर्मा समेत हजारों भक्त मौजूद रहे।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भद्स्याना में बड़ी धूमधाम के साथ भगवान राम की बारात निकाली गई, जिसमें देवी देवताओं की झांकियां भक्तों में आकर्षण का केंद्र रहीं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रतिनिधि अशोक आर्य के नेतृत्व में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजबीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष ठाकुर नकुल तोमर, ग्राम प्रधान देवेंद्र सैनी, नलिन शर्मा, डॉ. रामपाल चौहान, प्रदीप तोमर, बिंदल गुर्जर, कृषि गिरि, मनोज गर्ग ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर शुभारंभ किया। हजारों भक्तों की भीड़ राम बारात में शामिल हुई।
बक्सर और ब्रजघाट गंगानगरी में धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला का हुआ मंचन
ब्रजघाट गंगानगरी में कमेटी अध्यक्ष अखिल शर्मा, महामंत्री घनश्याम शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास यादव, पूर्व अध्यक्ष सीएस यादव, राजू भैया, राकेश डिश, नंदकिशोर शर्मा, ओमप्रकाश पहलवान, तेजपाल यादव, संरक्षक अनिल रस्तौगी, गंगा सभा अध्यक्ष अशोक नागर, पूर्व सभासद सतनाम यादव, महेश बंसल ने राम दरबार की आरती कर लीला मंचन का शुभारंभ किया। बक्सर में आयोजन समिति अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान अमित गौड़, चंद्रपाल सिंह, प्रिंस शर्मा, गौरव मित्तल, शुभम गोयल आदि ने राम दरबार की आरती कर लीला मंचन का शुभारंभ किया।