हाईवे पर डायवर्जन खत्म, सरपट दौड़े वाहन

हापुड़। हाईवे पर रूट डायवर्जन व्यवस्था समाप्त होते ही वाहन सरपट दौड़ने लगे। तीन दिन बाद यातायात सुचारू होने पर भारी वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। दौरान पुलिस ने दोनों सड़कों पर वाहनों को आसानी से गुजरने दिया। हालांकि शनिवार की रात को कुछ भारी वाहन गंगा नगरी तक पहुंच गए जिससे रविवार को रूट डायवर्जन खत्म होने पर जाम की स्थित बन गई।
कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार को हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर हल्के चार पहिया वाहन व बस आदि के आवागमन को बंद कर दिया था। रविवार की दोपहर को नेशनल हाईवे पर रूटडायवर्जन समाप्त कर दिया गया। इसके साथ ही दोनों दिशाओं में हर तरह का ट्रैफिक दौड़ना शुरू हो गया। इससे भारी वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। हालांकि शनिवार की रात को कुछ वाहन गंगा नगरी ब्रजघाट पहुंच गए, जिससे रविवार की दोपहर को जाम की स्थित पैदा हो गई।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया रविवार की शाम हाईवे पर रूट डायवर्जन समाप्त कर दोनों साइडों में वाहनों का आवागमन शुरु करा दिया गया है।







