Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

स्कूली बच्चों से भरी वैन गहरे नाले में पलटी

By:Robin Sharma

हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव खगोई में गुरुवार सुबह बच्चों से भरी वैन (गाड़ी) गहरे नाले में पलट गई। इस दौरान हुए हादसे में वैन में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने वैन से बच्चों को बाहर निकाला। और घायल वैन चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव रझेड़ा स्थित एक स्कूल की गाड़ी खराब हो गई थी। जिसके चलते प्राइवेट वैन को बुलाकर बच्चों को स्कूल भेजा गया था। गांव खगोई में पहुंचने पर मिट्टी से भरी बुग्गी को बचाने के चक्कर में वैन गहरे नाले में पलट गई। वैन में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला और घायल वैन चालक हर्ष को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों के अनुसार चालक वैन को तेज रफ्तार से चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। वैन में 19 बच्चे सवार थे। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button