Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदुर्घटनाहापुड़

करंट की चपेट में आने से दो जानवरों की मौत

हापुड़। दो घोडों की करंट की चपेट में आने से मोत हो गई, दरअसल मंगलवार को हुई बारिश के दौरान जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज के पास दो घोड़ों की करंट के चपेट में आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई,  जिसके कारण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अपनाघर कॉलोनी व रामगढ़ी जाने वाले मुख्य मार्ग के मोड़ पर लगे विद्युत पोल में करंट आ रहा था, बारिश के बाद यह करंट पोल के आसपास फैल गया। इसी बीच पास से गुजर रहे दोनों घोड़ों को करंट ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button