Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

दुखद: गंगा में गिरी किशोरी, हुई लापता

अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

● किशोरी को गंगा में तलाश कर रहे है गोताखोर ● अभी तक किशोरी का नहीं लग सका कोई सुराग

By:Robin Sharma

हापुड़। ब्रजघाट गंगा में बहते हुए नारियल को निकलने के लिए नाव से झुकी किशोरी गंगा में गिर कर डूब गई। उसको काफी तलाश किया, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं किशोरी के परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव काकाठेर निवासी हेतराम सिंह की नो वर्ष की बेटी शीतल अपने भाई के साथ गंगा नगरी में प्रतिदिन मछिलयों को आटे की गोलिया बेचने के लिए आती थी। बृहस्पतिवार को भी वह भाई के साथ आई थी। संदिग्ध परिस्थिति में उसके लापता होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की, पुलिस द्वारा उसको तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार की सुबह को पुलिस ने गंगा किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो किशोरी गंगा में बहकर आए नारियल को पकड़ते समय गंगा में गिरते हुए नजर आई। फुटैज के आधार पर पुलिस ने किशोरी को तलाश करने के लिए गोताखोरों की मदद ली, हालांकि शाम तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं किशोरी के गंगा में गिरने से परिवार के लोगों में रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। चौकी प्रभारी इंद्रकांत ने बताया कि गोताखोरों की मदद से किशोरी को गंगा में निंरतर तलाश किया जा रहा है। अभी तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है।

Related Articles

Back to top button