Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने एएसपी से मिल पुलिस पिकेट लगवाने की मांग की

By:Robin Sharma

हापुड़। शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल गढ़मुक्तेश्वर के पदाधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे और उनसे मुलाकात कर जवाहर गंज मंडी की सुरक्षा हेतु पुलिस पिकेट लगवाने के संबंध में मांग की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर उर्फ मोहित कंसल और महामंत्री अमल कुमार गोयल ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर जवाहरगंज मंडी में धान का व्यापार बड़े स्तर पर होता है, जिसमें करोड़ो रुपए का कारोबार रोजाना होता है, लेकिन वहां कोई पुलिस सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, पूर्व में भी जवाहर गंज मंडी में बदमाशों ने व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद कुछ दिन के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई थी, लेकिन अब वर्तमान में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, उन्होंने शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर जवाहरगंज मंडी की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस पीकेट लगवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने उन्हें आश्वासन दिया है, कि जल्द ही वहां सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस तैनात करा दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button