समरीन हत्याकांड के पति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

□– हत्या से पहले समरीन ने पी थी शराब □- पत्नी की शराब पीने की आदत से परेशान था आकिब □- होली से अगले दिन ही गला काटकर कर दी थी हत्या □- आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया □- मायके पक्ष ने दहेज हत्या को लेकर दर्ज कराई थी रिपोर्ट
By:Robin Sharmaहापुड़। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलड़ी के जंगल में लाकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति समेत पुलिस ने घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया है कि समरीन की हत्या से पहले समरीन ने शराब का सेवन किया था उसकी इस आदत से वह परेशान था। पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि तीन दिन पूर्व गांव फुलड़ी के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। उसकी शिनाख्त पिलखुवा निवासी समरीन पुत्री नफीस के रुप में हुई थी। पुलिस जांच में उसकी हत्या उसके पति द्वारा करना पाए जाने पर पति आकिब निवासी सिंधावली जनपद बागपत की तलाश की जा रही थी। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति आकिब को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। आरोपी के अलावा पुलिस ने आरोपी के पिता अनीस, साथी आकिब को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आकिब निवासी की शादी 5 जनवरी 2026 को समरीन के साथ लव मैरिज हुई थी, आकिब के पिता अनीस इस शादी से खुश नहीं था अतिरिक्त दहेज से रुप में 5 लाख रुपये की मांग करता था दहेज की मांग को लेकर अनीस, समरीन के साथ लडाई झगडा करता था। पांच मार्च आकिब पुत्र अनीस अपनी पत्नी समरीन व अपने दोस्त आकिब पुत्र महबूब के साथ बहादुरगढ से वापस आ रहे थे, रास्ते में आकिब व उसके दोस्त आकिब पुत्र महबूब के द्वारा गाँव फुलडी की ईदगाह के पास गन्ने के खेत में छुरी के द्वारा आकिब पुत्र अनीस की पत्नी समरीन की गला रेत कर हत्या कर दी थी। तथा शव को गन्ने के खेत में ही घटनास्थल पर छोडकर भाग गये थे।
हत्या से पहले समरीन ने पी शराब
पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी आकिब ने बताया कि उसकी पत्नी शराब का सेवन करती थी। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। करीब 25 दिन पूर्व में भी नोएडा में शराब पीकर पत्नी ने सड़क पर जमकर बवाल किया था। उसने बताया कि हत्याकांड वाले दिन भी उसकी पत्नी ने जबरदस्ती शराब पीने के लिए कहा और शराब का सेवन कर लिया। इसको देख वह पत्नी को खेत में ले गया और उसके बाद घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। आरोपियों के बताया कि दो दिन तक वह जंगल में शव को जंगल में देखने के लिए भी आते रहें।







