घेर से भैंसा चोरी कर ले गए चोर
अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

●सुबह उठने के बाद हो सकी जानकारी ●पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर दी
By:Robin Sharmaहापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र के हरोड़ा रोड स्थित किसान के घेर से चोर भैंसा चोरी कर ले गए। सुबह चारा डालने के लिए गए किसान को मामले की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पीड़ित रिफाकत ने बताया कि उसने दो दिन पूर्व अपने भैंसे को घेर में बाध दिया था। वहां से घेर को बंद कर अपने घर चला गया। सुबह जब वह पशुओं को चारा डालने के लिए पहुंचा तो देखा कि उसका भैंसा वहां नहीं था। पीड़ित ने भैंसे को काफी तलाश किया, लेकिन उसके भैंसे का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने बताया कि उसके भैंसे की रस्सी कुछ ही दूरी पर पड़ी मिली है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।







