Blogआस्थाउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

आज धनतेरस, होगी जमकर खरीदारी

By:Robin Sharma

हापुड़। दीपावली का त्योहार पांच दिनों तक देश भर में बनाया जाएगा। यह त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भैया दूज तक चलता है। इसमें अलग-अलग दिन अलग-अलग तरीके से पूजा की जाती है। इस साल दस नवंबर को धनतेरस का त्यौहार है। 11 नवंबर को छोटी दीपावली होगी,12 नवंबर को दिवाली और लक्ष्मी पूजन होगा और 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा और भैया दूज है। अगर बात करें धनतेरस की तो इस दिन लोग जमकर खरीददारी करते हैं।

सुबह 7:07 बजे से 9:24 तक है खरीददारी का समय पंडित विनोद कुमार शास्त्री ने धनतेरस के त्योहार को विस्तार से समझाते हुए कहा कि यह त्योहार दीपावली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन, लोग विभिन्न सामग्री खरीदते हैं। क्योंकि सनातन धर्म में धनतेरस के दिन सामग्री की खरीदारी की परंपरा है। उन्होंने इस त्योहार के लिए विशेष मुहूर्त का भी जिक्र किया है। जो धनतेरस के सुबह 7:07 बजे से लेकर 9:24 बजे तक है। और इस मुहूर्त के दौरान कुछ विशेष सामग्रियों की खरीदारी की जाती है।

इस मुहूर्त में करें इस सामान की खरीदारी
पंडित विनोद कुमार शास्त्री बताते हैं कि शुभ मुहूर्त में सामानों की खरीदारी करना धनतेरस के त्योहार के अद्वितीय महत्व को बताता है। इस साल,धनतेरस के सुबह 7:07 बजे से 9:24 बजे तक खरीदारी का उत्तम मुहूर्त है। इस मुहूर्त के दौरान विशेष चीजें खरीदी जाती हैं। जैसे कि मूंगा, रत्न, तांबा से बनी वस्तुएं, तमघैल जैसे इन सभी चीजों से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करना और खास करके मेडिसिन से संबंधित आटोमोबाइल, एलइडी टीवी, होम थियेटर, वासिंग मशीन समेत कपड़ा-बर्तन की दुकानों में ग्राहकी बढ़ गई है और हथियार से संबंधित जैसे लोहा से निर्मित सामग्री भी होते हैं। हथियार में टेंगारी, कुल्हड़, कुदाल, भाला, दबिया, चाकू जो शास्त्र भी कहलाते हैं। इन सब की खरीदारी करने का यह उत्तम मुहूर्त है।

Related Articles

Back to top button