Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

सरकारी एंबुलैंस को जुगाड़ के सहारे चलाया जा रहा, अनहोनी होने का डर

By:Yunus Khan हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। सरकारी एंबुलैंस को आगे की लाइट समेत बंफर में तार बांधकर जुगाड़ के सहारे चलाया जा रहा है, जिससे रोगियों को लाने ले जाने के दौरान रास्ते में अनहोनी होने का डर बना रहता है। सरकारी एंबुलैंस सेवा संचालित होने के बाद से दूरस्थ ग्रामीण अंचल में रहने वालों के साथ ही अचानक बीमार होने और सडक़ दुर्घटना में घायलों को बड़े स्तर पर लाभ हुआ है, क्योंकि उन्हें बहुत जल्द निकटतम अस्पतालों में पहुंचाकर चिकित्सा सुविधा मुहैया करा दी जाती हैं। परंतु धीरे धीरे इन्हीं सरकारी एंबुलैंस की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है, जिनका संचालन जुगाड़ के सहारे कराया जा रहा है। गढ़ सीएचसी में रोगियों को लाने ले जाने वाली एंबुलैंस की अगली साइड वाली लाइट के साथ ही बंफर भी नीचे लटक गया था, जिन्हें फिलहाल तार के सहारे बांधकर कामकाज किया जा रहा है। खस्ताहाल होने के बाद भी एंबुलैंस सडक़ों पर दौडऩे के कारण उनमें लाए जाने वाले मरीजों की जान को भी जोखिम बना रहता है, परंतु संबंधित विभाग इस तरफ कोई तवज्जोह देने को तैयार नहीं है। सीएचसी अधीक्षक डॉ.दिनेश भारती का कहना है कि इस समस्या से शीघ्र ही निजात मिल जाएगी, क्योंकि सरकारी स्तर से दो नई एंबुलैंस मिल गई हैं और दो बहुत जल्द मिलने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button