Blogआस्थाउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

मां गंगा के रेतीले मैदान में सजने लगी तंबुओं की नगरी, तेजी से लग रहे हैं मनोरंजन के साधन

By:Robin Sharma

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले में धीरे धीरे तैयारी पुरी होनी शुरू हो गई है। दो दिन बाद अब यहां पर श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा। वहीं मनोरंजन के लिए झूले सर्कस भी आने का काम भी शुरू हो गया है। मेले के सदर क्षेत्र में मनोरंजन के लिए लगने वाले झूले सर्कस की तैयारी शुरू हो गई। यहां पर सड़कों का काम भी तकरीबन पूरा हो गया है। श्रद्धालुओं के किराए पर दिए जाने वाले टेंट, तंबू की दुकान भी सजने लगी है। कई स्थानों पर परचून, चाय की दुकान भी सजने लगी है।

कार्तिक पूर्णिमा मेला चालू होने में अब पांच दिन का समय शेष है। अधिकारी समय से पहले तैयारियों को पूरा करने में लगे हुए है। मेले में सदर सेक्टर में लगने वाले झूले, खेल तमाशे भी आने अब शुरू हो गया है। क्रेन के माध्यम से झूलों को लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए यहां पर 24 सीट का झूल, नाव, ब्रेक डांस, टोरा, टोरा, क्रोस झूला सहित अन्य सुविधा वाले झूले लगाए जाने की तैयारी की जा रही हैं। जबकि जिला पंचायत के अधिकारी मेले में लगने वाले मीना बाजार, ज्वैलरी, लाठी बाजार, ढोलक बाजार की दुकानों की भूमि को चिहिंत कराने का काम कर रहे है। मेले में अभी तक पुलिस लाइन काम पूरा हो गया है। जिला पंचायत का काम किया जा रहा है। पुलिस लाइन में बाहरी जिलों से पुलिस का आगमन शुरू हो गया है। गंगा मेले गंगा में स्नान करने के लिए आने वाले महिला श्रद्धालुओं के लिए वस्त्र बदलने के लिए भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसलिए महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए अलग व्यवस्था की जा रही है, ताकि उनको कोई परेशानी का सामना न करना पड़ सके। इसको लेकर जिला पंचायत अधिकारियों ने सुविधा वाले स्थान को चिंहित कर लिया है। वहीं दो जून की रोटी और अपने बच्चों के साथ गंगा स्नान करने के लिए आने वाले दुकानदारों ने तो गंगा की रेती में अपना अपना डेरा डालना शुरू कर दिया। दुकानदारों के ओर से अपनी अपनी दुकानों को लगाना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button