नाबालिग से छेडखानी करने के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। छेडखानी के विरोध में नाबालिग बच्ची से मारपीट और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के संगीन मामले में फरार चल रहा पॉक्सो एक्ट का आरोपी गश्त के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा। सुनसान जंगल में ले जाकर नाबालिग बच्ची से छेडखानी करने के संगीन मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस टीम ने बुधवार की रात को गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसके घर में ही गिरफ्तार कर लिया। छेडख़ानी के विरोध पर आरोपी ने गाली गलौज और मारपीट करते हुए मुंह बंद न रखने पर भविष्य में जान से मारने की धमकी तक दे डाली थी। पीडित बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। परंतु अपने विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होने की भनक लगते ही वह गांव छोडकर फरार हो गया था, जो बुधवार की रात को घर से खर्चे के लिए पैसे लेने आया था। थाना प्रभारी पियूष ने बताया कि नाबालिग बच्ची से छेडख़ानी करने के मामले में पॉक्सो एक्ट से जुड़े कृष्ण निवासी गांव सिखैड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।







