सड़क पर ईद की नमाज पढ़ी तो होगी सख्त कार्यवाही: CO स्तुति सिंह
अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

□- माहौल बिगाड़ने वालों पर भी सीसीटीवी द्वारा रखी जाएगी पैनी नजर
By:Robin Sharmaहापुड़। सड़क पर ईद की नमाज पढ़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ईद की नमाज केवल ईदगाह में ही पढ़ी जानी चाहिए। और अगर पर्व को बिगाड़ने या क्षेत्र में माहौल बिगड़ने की कोशिश की तो भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि ईद के पर्व को लेकर सभी थानों में शांति समिति की बैठक की गई है, और बैठक के जन प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी व प्रबुद्ध नागरिको को से अपील की गई है कि ईद का पर्व आपस में खुशियां बांटने के साथ ही प्रेम सौहार्द व भाईचारे को बढ़ावा देने वाला पर्व है इसलिए पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व सद्भाव का वातावरण बना रहे, इसके लिए सभी को मिलजुल कर यह काम करना होगा, उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी की भावनाएं आहत करने वाली टिप्पणी या स्लोगन नहीं होने चाहिए, और सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने वाली अफवाहों से भी परहेज करें,किसी भी स्थिति में सामाजिक समरसता को बिगाड़ना वालों को बक्सा नहीं जाएगा। वहीं कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र के सभी ईदगाहों पर प्रति नियुक्ति दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेगा,पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है, उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों समाजसेवी को से सहयोग की अपेक्षा जताई है, ताकि ईद का पर्व आपसी भाईचारे में सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।







