ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारीयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी- सीएमओ
हापुड़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील त्यागी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये स्वास्थ्य कैंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें एक हेल्थ कैंप पर वार्ड बॉय गैरहाजिर मिला। जिसका एक दिन का वेतन काटा गया। कांवड़ यात्रा चल रही है। ऐसे में मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। कांवड़ियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जगह जगह मंदिरों पर स्वास्थ्य कैंप लगाये हैं। मंगलवार को सीएमओ डॉ सुनील त्यागी मंशा देवी मंदिर पर लगे हेल्थ कैंप में पहुंचे। यहां चिकित्सक मौजूद मिले। एक वार्ड बॉय दीपक गैर हाजिर मिला। जिसका एक दिन का वेतन काटने का निर्णय लिया। वहीं, सीएमओ ने शहर के अन्य हेल्थ कैंपों का निरीक्षण भी किया। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि हेल्थ कैंपों के औचक निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला है। जिसका एक दिन का वेतन काटा गया है। ड्यूटी के प्रति जो कर्मचारी लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।