महिला दिवस पर सामाजिक संगठन ने कॉलेज प्राचार्या को सम्मानित किया
By:Yunus Khan हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। महिला दिवस पर सामाजिक संगठन ने कॉलेज प्राचार्या को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में दिए जा रहे सहयोग को जमकर सराहा। गढ़ क्षेत्र के गांव नानपुर में स्थित रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सामाजिक संगठन ब्रह्मकुमारी समाज के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कॉलेज की प्राचार्या डॉ.पूनम नागर को महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। ब्रह्मकुमारी समाज मेरठ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वाली महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के लिए सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में संस्थान प्राचार्या डॉ.पूनम नागर को उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सहयोग के साथ ही नारी सशक्तिकरण अभियान में विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। संस्थान के चेयरमैन डॉ.सोमेंद्र तोमर ने सामाजिक संगठन की मुहिम की सराहना करते हुए प्राचार्या डॉ.पूनम नागर को शुभकामना दीं। प्राचार्या को सम्मानित किए जाने पर कॉलेज के शिक्षकों समेत छात्र छात्राओं ने खुशी जताई।