क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसके उपलक्ष्य में मंदिरों को विशेष रूप से सजाने के साथ ही घरों में भी बच्चों ने रंग बिरंगी पोशाक में राधा कृष्ण की आकर्षक झांकी बनाकर हर किसी का मन मोह लिया। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को दूसरे दिन भी बड़ी धूमधाम के साथ हर्षोल्लास के बीच परंपरागत वैदिक रीति रिवाज से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में मंदिरों को विशेष रूप से सजाने संवारने के साथ ही रंग बिरंगी लाइटों से रोशनी की हुई थी। जहां रातभर भजन कीर्तन के साथ ही राधा कृष्ण के भजन गूंजते रहे और महिला बच्चों समेत भक्तों की भीड़ झूमती रही। बाजार में हर तरफ रंगत के साथ ही भारी चहल पहल रहने से लोगों ने राधा कृष्ण की मूर्तियों से जुड़े कलेंडर और मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। वही वेदिका (कुहू) और वेदांश भी रंग बिरंगे कपड़े पहनकर श्री कृष्ण बने। छोटे बच्चों ने अपने परिजनों के साथ मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के समक्ष मत्था टेका। घर लौटकर रंग बिरंगी पोशाक में राधा कृष्ण की आकर्षक झांकी सजाते हुए परिजनों का मन मोह लिया।