Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

मिशन शक्ति' का नया चरण नवरात्रि में होगा शुरू

मिशन शक्ति' का नया चरण नवरात्रि में होगा शुरू

By:Robin Sharma

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर सीओ गढ़ आशुतोष शिवम ने बताया कि सम्मान और स्वावलंबन के सहारे मिशन शक्ति अभियान का नया चरण आगामी शारदीय नवरात्र से प्रारंभ होगा। अभियान के इस चरण में महिलाओं की सुरक्षा और आपात परिस्थितियों में मदद के प्रबंध की जानकारी तो मिलेगी ही। साथ में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर भी होगा।

अभियान के इस चरण के केंद्र में शक्ति दीदी के रूप में महिला बीट अधिकारी होंगी। जिनके साथ स्वास्थ्य, राजस्व, महिला एवं बाल विकास सहित कई विभागों के स्थानीय कार्मिक उपस्थित होंगे। ताकि, मौके पर ही योजनाओं से वंचित पात्र महिलाओं को योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। 1090 और 181 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक करेंगी।

उच्च अधिकारियों के आदेश के अनुसार हर सप्ताह एक नियत दिन शक्ति दीदी (महिला बीट अधिकारी) के साथ आशा, एएनएम, रोजगार सेवक, लेखपाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि गांव में महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। महिला बीट अधिकारी द्वारा महिलाओं को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए गए प्रबंधों के बारे में जानकारी देंगी।

Related Articles

Back to top button