Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंगाजियाबादगौतमबुद्ध नगरदिल्ली एनसीआरहापुड़

हापुड़: भारी बारिश के चलते कल भी बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

हापुड़। सोमवार तड़के से लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। दिल्‍ली, नोएडा-गाजियाबाद में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं हापुड़ में भी आज लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते हापुड़ में जगह-जगह जलभराव हो गया। भारी बारिश के चलते हापुड़ जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने मंगलवार को फरमान जारी कर 3 सितंबर को 12वीं तक सभी स्‍कूलों को बंद करने का फैसला लिया। वहीं बुधवार को भी लगातार हुई बारिश के डीएम ने 4 सितंबर को भी 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि बुधवार को भी भारी बारिश के चलते हापुड़ में कक्षा 12वीं तक सभी स्‍कूल बंद करने के आदेश दिए गए थे। अब गुरुवार यानी चार सितंबर को भी कक्षा 1 से 12वीं तक स्‍कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम अभिषेक पांडेय ने बुधवार शाम को सभी शैक्षणिक संस्थानों को गुरुवार को बंद रखने का आदेश दिया है। आदेश के अनुसार, नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूल और सभी उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने सभी शिक्षण संस्थानों को अवकाश की सूचना जारी कर दी है।

Related Articles

Back to top button