Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

रामलीला समिति के छठी बार अध्यक्ष बने रूपेश पंडित

By:Robin Sharma

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। बृहस्पतिवार को छठी बार गढ़मुक्तेश्वर रामलीला समिति के अध्यक्ष के रूप में सर्व समाज की सम्मति से निर्विरोध रूपेश पंडित को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। गुरुवार 7 अगस्त को गढ़मुक्तेश्वर के अति प्राचीन पौराणिक श्री पंचायती मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गढ़मुक्तेश्वर के सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में पिछले वर्ष की रामलीला समिति के पदाधिकारीयो से रामलीला का हिसाब मांगा गया और दो दिन पूर्व गुप्त तरीके से हुई बैठक में बिना समाज के सहमति से बने अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा सौपा। फिर चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें सर्वसम्मति से समाजसेवी रूपेश पंडित को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान समाजसेवी मदनपाल चौधरी, हिंदुस्तान अखबार के जिला प्रभारी मुलित त्यागी, रामलीला के पूर्व अध्यक्ष गब्बर चैयरमैन, विष्णु दत्त नागर, कपिल नगर नितिन जैन आशीष गर्ग लोकेश गर्ग विनय यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button