BlogTechउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

बारिश गेहूं की फसल के लिए संजीवनी, सरसों व मटर की फसल के लिए नुकसानदेह

बारिश गेहूं की फसल के लिए संजीवनी, सरसों व मटर की फसल के लिए नुकसानदेह

By:Robin Sharma हापुड़। शनिवार से शुरू हुई बारिश रविवार को भी जारी रही। इससे जहां मौसम और सर्दीला हो गया, वहीं फसलों पर भी इसका असर पड़ा। गेहूं की फसल के लिए यह बारिश संजीवनी बनकर बरसी। किसानों का कहना है कि बारिश के साथ ही तेज हवा चलने से सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। गेहूं के साथ ही यह बारिश गन्ने की पेड़ी के लिए फायदेमंद साबित हुई है। किसान यूनिक त्यागी का कहना है कि मटर के खेत में हल्का सा पानी भरने से मटर की फसल को भी थोड़ा नुकसान है। वहीं आसमान में बादलों को देखकर वे किसान बेहद चिंतित हैं, जिनकी फसल पककर तैयार है। अगर ऐसे में तेज हवा के साथ और बारिश होती है, तो सरसों की फसल गिर सकती है। वहीं बारिश से खेतों में पानी भरने से गन्ने की कटाई भी प्रभावित हुई है।

गढ़ के गांव झड़ीना निवासी लहसुन उत्पादक संजय कश्यप ने बताया कि लहसुन के लिए भी बारिश लाभकारी है। जनूपुरा निवासी किसान हेमंत त्यागी और अतुल का कहना है बारिश से सरसों को नुकसान होने की संभावना है। कई फसलों के लिए फायदेमंद भी है। -संजय कश्यप

बारिश से गेहूं की फसल को बड़ा फायदा पहुंचा है। साथ ही गन्ने की पेड़ी के लिए भी बारिश फायदेमंद है। तेज हवा और ओलावृष्टि हुई तो फसल खराब होने की पूरी संभावना है। -उमेश शर्मा किसान

मेरे 8 बीघा खेत में सरसों की फसल है। हवा के साथ हुई बारिश से खेत के कई हिस्सों में सरसों की फसल गिर गई है। अब ज्यादा बारिश हुई, तो फसल पूरी तरह से गिर जाएगी। जिससे बड़ा नुकसान होगा। -विद्या भूषण त्यागी, किसान

Related Articles

Back to top button