Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

पशुओं के चारे की परेशानी बढ़ी

By:Robin Sharma

हापुड़। गंगा किनारे खादर क्षेत्र में गंगा किनारे बसे गांव इस समय दुश्वारियों के भंवर में फंसे हुए हैं। यहां रहने वाले लोगों की जिंदगी बाढ़ के पानी से घिरी है। ऊपर से सूरज की गर्मी और नीचे से बाढ़ का पानी परेशानी खड़ी कर रहे हैं। कच्चे मकानों की दीवार धीरे धीरे ध्वस्त हो रही हैं। चारा न मिलने से पशु परेशान हैं। जलभराव में खेतों-गांवाें के रास्ते गुम हैं। हर ओर पानी ही पानी है। किसानों के सामने चारे का संकट है खेतीबाड़ी से जीवन यापन करने वाले किसानों के साथ एक बड़ी समस्या जलभराव है। कुल मिलकर समस्याओं का अंबार है। ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। अभी बिजनौर बैराज से और पानी छोड़ा गया है। ब्रजघाट स्थित गंगा के बीच टापू पर बसे गांव गंगा नगर में पहुंचे तो वहां पर कई ग्रामीण एक दुकान बैठे हुए थे। जो, बाढ़ के पानी की लहरों को देखकर नुकसान का आकलन कर रहे थे। उधर अब पशुओं के सामने भूखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। बाढ़ के पानी से चारे की बड़ी समस्या है। सरकारी मदद के नाम पर कुछ नहीं है।

Related Articles

Back to top button