Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

बोर्ड परीक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर

पुलिस ने परीक्षा केंद्र पहुंच कर जांच की। 18 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड की परीक्षा

By:Robin Sharma

हापुड़। यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शिक्षा विभाग के साथ ही पुलिस विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा कराने के लिए बने सभी केंद्रों पर दो-दो पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। अति संवेदनशील व संवेदनशील केंद्रों पर उप निरीक्षकों के तैनाती की योजना है। इसके अलावा स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी सक्रिय किया गया है। बोर्ड परीक्षा केंद्र पर पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में लगाए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 18 फरवरी से बच्चे परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर प्रकाश, फर्नीचर, पेयजल सहित दूसरा प्रबंध करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों ने जुटा है। प्रधानाचार्यों को बेहतर प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में जुट गई है। परीक्षा केंद्र के पास बाहरियों का प्रवेश नहीं रहेगा। शनिवार को पुलिस कर्मियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। नकल कराने की स्थिति मिलने पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के तहत कार्रवाई की जाएगी। यूपी बोर्ड ने पूर्व की परीक्षाओं के दौरान हुई घटनाओं को देखते हुए वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा नकलविहीन और निष्पक्ष कराने के लिए कमर कसी है। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मियों द्वारा निरीक्षण किया गया है।

Related Articles

Back to top button