Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

पुलिस का आप्रेशन लंगड़ा: पच्चीस हजार का इनामी गिरफ्तार

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी कार्यवाही करते हुए एक शातिर बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त होंडा सिटी कार बरामद हुई है। सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि मंगलवार देर रात्रि गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ग्राम दावडी के जंगल में बागड़पुर रोड़ पर चैकिंग कर रही थी इसी दौरान संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया। संदिग्धों ने रुकने के बजाए चैकिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति घायल हो गया। प्रारम्भिक पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम आमिर पुत्र सलीम उर्फ नवाब निवासी कस्बा व थाना फलावदा जनपद मेरठ बताया है। गिरफ्तार बदमाश का एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश आमिर शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना गढ़मुक्तेश्वर से सीएस एक्ट, पशु क्रूरता अधिनियम व आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित चल रहा था, जिस पर पच्चीस हजार रुपये का पुरुस्कार घोषित था। गिरफ्तार बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों एवं थानों से की जा रही है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button