Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

15 हजार के इनामी सौतेली मां के हत्यारोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By:Robin Sharma

हापुड़। संपत्ति के लिये सौतेली मां की गोली मारकर हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने आखिर दबोच ही लिया। गौरतलब है कि सात दिन पूर्व जहीर सलमानी की पत्नि की गोली मारकर हत्या की गई थी। थाना हापुड़ नगर पुलिस ने थाना क्षेत्रांर्तगत करीब सात दिन पूर्व हुई महिला की हत्या की घटना में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल अवैध पिस्टल 32 बोर को भी बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने सम्पत्ती के बटवारे के विवाद को लेकर गोली मारकर अपनी सौतेली मां की हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी इमरान पर गिरफ्तारी के लिए 15 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।

जानकारी के अनुसार हापुड़ नगर के बुलन्दशहर रोड़ स्थित सामिया गार्डन निवासी व सपा नेता जहीर सलमानी की दूसरी पत्नी नाजरीन की 20 करोड़ की प्रोपर्टी विवाद के चलते पहली पत्नी के पुत्र इमरान पर पत्नी की गोली मारकर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। पुलिस उपाधीक्षक नगर वरुण मिश्रा ने बताया कि मामलें में आरोपी पर 15 हजार रुपए का ईनाम घोषित है। पुलिस ने आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद की है।

Related Articles

Back to top button