Blogउत्तर प्रदेशहापुड़

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By:Robin Sharma

हापुड़। थाना धौलाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। धौलाना थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि किशोरी के पिता द्वारा थाने पर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 197/2025 धारा 137(2), 64 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई थी। उन्होंने बताया कि रविवार को पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी युवक किशन लाल पुत्र विष्णु कुमार निवासी ग्राम सवाई लक्ष्मीपुरा (खरेटा) थाना रामगढ शेखावाटी जनपद सीकर राजस्थान को उसके मसकन से एक रफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा कानूनी और कागज़ी कार्रवाई करने के बाद किशोरी को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है जबकि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button