Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
महाशिवरात्रि पर्व पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, किया फ्लेग मार्च

By:Robin Sharma
हापुड़। महाशिवरात्रि पर्व में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर गढ़मुक्तेश्वर सीओ स्तुति सिंह और गढ़ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में थाना पुलिस ने नगर समेत बृजघाट में भी फ्लैग मार्च किया। स्तुति सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि व होली को लेकर पुलिस इंटरनेट मीडिया पर भी पैनी नजर रख रही है। किसी भी तरह के आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि शिव बारात के जुलूस में भड़काऊ या अश्लील गाने बजाने पर पाबंदी रहेगी। किसी ने ऐसा किया तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी। फ्लैग मार्च में ब्रजघाट चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव समेत सैकड़ो पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।







