Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़
पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ: भाजपा की जिला मंत्री पिंकी त्यागी ने किया पौधारोपण
By:Robin Sharma
हापुड़। पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान के अंतर्गत भाजपा की जिला मंत्री व जिला स्थानीय परिवार समिति हापुड़ की सदस्या पिंकी त्यागी ने गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड संख्या 24 में पौधारोपण किया। शनिवार को भाजपा की जिला मंत्री पिंकी त्यागी, भाजपा के जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी, अर्जुन ठाकुर, मुनेश आदि वार्ड संख्या 24 में पहुंचे और पौधारोपण किया। पिंकी त्यागी ने लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ साथ उनकी देखभाल भी की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए पौधारोपण अवश्य करें। प्रदेश सरकार पर्यावरण को लेकर गंभीर हैं। सरकार का पूरा प्रयास है कि अधिक से अधिक पौधारोपण हो ताकि पर्यावरण को बेहतर रखा जा सके।