Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान हुई मौत

अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

बिहार से दिल्ली अस्पताल जा रहा था मृतक ● जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

By:Robin Sharma

हापुड़। बिहार से दिल्ली उपचार के लिए जा रहे एक रोगी की ट्रेन में अचानक हालत बिगड़ गई। उनको ट्रेन से उतारकर गढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। जीआरपी पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।बिहार के भोजपुर निवासी विनोद प्रसाद पिछले काफी दिनों से बीमार थे। उनको बेटे धन बाबू प्रसाद के माध्यम से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत बिगड़ते देखकर डाक्टर ने दिल्ली के एम्स के लिए रेफर कर दिया गया था। उनका बेटा शुक्रवार को ट्रेन से लेकर दिल्ली के लिए जा रहा था। रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उनको गढ़ रेलवे स्टेशन पर उतारकर गढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। वहां डाक्टर द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव को अस्पताल से अपने साथ ले गए।

Related Articles

Back to top button