परविंदर चौधरी को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष पद से मनोनीत किया
By:Robin Sharma हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। तहसील के सिंभावली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव हरोड़ा निवासी परविंदर चौधरी को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के पद पर कार्यरत कार्य करने के दौरान उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के आधार पर उनका मनोबल बढ़ाते हुए विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे, प्रदेश प्रभारी गौरक्षा प्रकोष्ठ दिग्विजय सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद नाथ, महाराज महामंत्री मनोज प्रजापति के एवं प्रदेश मंत्री जंग बहादुर के द्वारा विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ का कुनबा बढ़ाते हुए परविंदर चौधरी को उनके जन्म दिवस के अवसर पर गिफ्ट के रूप में मेरठ मंडल के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष के पद से मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर गांव पहुंचने पर फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसी के साथ निर्मल दत्त शर्मा, को मंडल मंत्री मेरठ गौरक्षा, ऋषि राज सिंह सिंभावली को मंडल मंत्री मेरठ गौरक्षा, बृजेश त्यागी मेरठ को गौरक्षा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मेरठ कर अनुशासित पदाधिकारी के रूप में हिंदू तत्व विकास मिशन पर कार्य करते हुए सभी को अपने-अपने पदों पर रहकर अनुशासन में कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है।