भाकियू सेवक की बैठक में किया संगठन का विस्तार
हापुड़। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (सेवक) की बैठक हिरनपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश गुर्जर और राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा द्वारा सादुल्लापुर निवासी कैलाश चंद शर्मा को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई, बैठक में किसानों की समस्याओं से जुड़े मुद्दे उठाये जैसे किसानों को अभी तक मिलो द्वारा गन्ने का पूरा पेमेंट नहीं मिल सका है, बीज और खाद का समय से दिलवाना, आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसल को बर्बाद किया जा रहा है, सोर ऊर्जा के बारे में सब्सिडी की जानकारी देना। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमे दी है, अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे और भारतीय किसान यूनियन (सेवक) के नाम को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे और हर किसान, गरीब, मजदूर लोगों की आवाज को पूरी मजबूती व ईमानदारी के साथ उठाया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक उपाध्यक्ष कृष्ण त्यागी, ब्लॉक सचिव रोहित अत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, जिला सचिव मन्नू शर्मा, विवेक, छोटू, साहिल, शानू सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।