Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

एनडीआरएफ टीम ने प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के विषय में जागरुक किया

By:Robin Sharma हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के विषय में जागरुक करते हुए एनडीआरएफ टीम ने शिक्षण संस्थाओं में गोष्ठी कर कई अहम टिप्स दिए। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर और ढोलपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने गोष्ठियों का आयोजन किया। जिनमें मुख्य रूप से प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के प्रति जागरुक करते हुए कई अहम टिप्स दिए गए। एनडीआरएफ टीम के सब इंस्पेक्टर रमाकांत यादव ने स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों को विस्तार से प्राकृतिक आपदा से बचाव को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, भूकंप, दुर्घटना, अग्निकांड के दौरान किस तरह से अपने आप को सुरक्षित रखते हुए दूसरों को कैसे बचाया जाए, इसके विषय में विस्तार से जानकारी दी। बाढ़ आने पर जब कोई भी उपाय न सूझे तो प्लास्टिक बोतलो से लाइफ जैकेट बनाने की विधि सिखाते हुए प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के विषय में भी जानकारी दी गई। प्रधान अध्यापक  उम्मेद अली ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जानकारी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बेहद महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी। एनडीआरएफ टीम में हवलदार योगेश कुमार, शिशुपाल सिंह, वीरभद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button