Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

पालिका विभाग ने अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर

अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

●श्मशान घाट के विकास में रोड़ा बन रहा है अतिक्रमण ● पालिका ईओ की मौजदगी में हटाया अतिक्रमण ●तार गली में हुए अवैध कब्जे को पालिका ने पुन: हटाया

By:Robin Sharma

हापुड़। ब्रजघाट गंगा नगरी में अवैध रूप से होने वाले कब्जे, अतिक्रमण को लेकर पालिका काफी सख्त नजर आ रही है। शुक्रवार को भी नगर पालिका ईओ ने टीम के साथ गंगा नगरी में अलग अलग स्थानों पर फैले अतिक्रमण को हटाते हुए कुछ स्थान पर अवैध कब्जे को भी मुक्त कराने का काम किया है। पालिका के इस कार्य से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।

गंगा नगरी में सरकार की ओर से विकास की गंगा बहाने के साथ करोड़ों रुपये से सुंदरीकरण कराने का काम किया जा रहा है। लेकिन गंगा नगरी में अलग अलग स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों ने इसकी सुंदरता पर बदनूमा दाग लगाने का काम किया हुआ है। बृहस्पतिवार की शाम को अचानक गंगा नगरी पहुंचे डीएम अभिषेक पांडेय ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की गई। डीएम की नाराजगी को देख शुक्रवार की सुबह को पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी टीम के साथ गंगा नगरी पहुंची। यहां पर श्मशान घाट पर फैले अतिक्रमण को हटाने के साथ तार गली में दोबारा किए गए अवैध कब्जे को पुन:हटाने का काम किया गया। ईओ ने अतिक्रमण और अवैध कब्जे करने वाले को चेतावनी दी कि यदि किसी ने अवैध अतिक्रमण और अवैध कब्जा किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button