Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

जनपद के सात अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांटों की मॉक ड्रिल होगी

हापुड़। जनपद में कल आज सात अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांटों की मॉक ड्रिल होगी। प्लांट चालू करके देखे जाएंगे। शासन के आदेश आने के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट हैं। जबकि सीएचसी हापुड़, सपनावत, पिलखुवा, सिखैड़ा सिंभावली, धौलाना में एक-एक ऑक्सीजन प्लांट है। उक्त ऑक्सीजन प्लांट में अब शासन के आदेश पर आज मॉक ड्रिल होगी। जिसमें ऑक्सीजन प्लांट चेक किए जाएंगे। इनमें देखा जायेगा कि प्लांट चल रहे हैं या नहीं और इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की जायेगी। शासन से आदेश आने के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद में ऑक्सीजन की कमी नहीं है यहां शासन ने करोड़ों रुपए की लागत से ऑक्सीजन प्लांट बनवाए हुए हैं, ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन बनेगी और फिर अस्पतालों को सप्लाई होगी। आज प्लांट चालू करके देखे जाएंगे।

क्या कहते हैं,अधिकारी

शासन के आदेश पर छह सीएचसी और जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की मॉक ड्रिल आज कराई जायेगी। मॉक ड्रिल में ऑक्सीजन प्लांट चलाकर देखे जाएंगे।ऑक्सीजन प्लांट में व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं।- डॉ सुनील त्यागी, सीएमओ हापुड़

Related Articles

Back to top button