Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

खाद एवं बीज वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए सौंपा ज्ञापन

खाद एवं बीज वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए सौंपा ज्ञापन

हापुड़ – भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश प्रदेश उपाध्यक्ष शहनवाज चौधरी ने संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं किसानों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें राज्य में रबी की फसल की बुआई की तैयारी जोरों पर है, वही किसानों को खाद और बीज वितरण केंन्द्रों पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहनवाज ने आरोप लगाया पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध होने के बावजूद केंन्द्रों पर वितरण प्रणाली सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। विभिन्न सोसाइटियों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। किसानों को खाद और बीज लेने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है। इससे बुआई का समय नजदीक आने के बावजूद कार्य प्रभावित हो रहा है। गेहूं, जई, मटर, चना, सरसों, आलू आदि फसलों की बुआई के लिए किसानों को शीघ्र खाद और बीज की आवश्यकता है। संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश में खाद एवं बीज वितरण व्यवस्था को सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सोसाइटी स्तर पर किसानों को बिना किसी परेशानी और बिना कतार में लगे खाद-बीज उपलब्ध हो सके।

Related Articles

Back to top button