Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

भाकियु के मेरठ मंडल अध्यक्ष-मंडल प्रवक्ता मय टीम के साथ दिल्ली रवाना

By:Arun Kumar हापुड़। 14 जनवरी किसान  महापंचायत दिल्ली रामलीला मैदान में जनपद हापुड़ से प्रदेश अध्यक्ष बबली सिंह, मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी, मंडल अध्यक्ष युवा जीते चौहान, मंडल कोषाध्यक्ष सुनील चौहान, मंडल सचिव बिट्टू प्रधान, जिला उपाध्यक्ष हरीश त्यागी, मंडल महासचिव भवेंद्र सिंहसिसोदिया सहित सैकड़ो कार्यकर्ता ने दिल्ली कूच किया। बता दें कि भारतीय किसान यूनियन टिकेत ग्रुप के युवा विंग के मेरठ मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी और मेरठ मंडल अध्यक्ष जीते चौहान अपनी पुरी टीम के साथ पुलिस को झांसा देते हुए दिल्ली को रवाना हो गए। और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।जीते चौहान का कहना है कि हर जोर जुल्म की टक्कर से संघर्ष हमारा नारा है हम किसान मजदूर मजलूम की आवाज को बुलंद करने के लिए किसानों की समस्याओं और किसान हित के लिए हर समय हर परिस्थिति में तैयार हैं।और जब हमारे नेता राकेश टिकैत का आह्वान हो और उनके कार्यकर्ता घर पर आराम करें ऐसा कभी हो नहीं सकता। दिनेश त्यागी का कहना है, कि किसान यूनियन टिकैत किसानों के लिए किसान की समस्या के लिए आवाज उठाती है। किसी भी किसान का उत्पीड़न किसी भी तरीके से ह्रासमेंट हम नहीं होने देंगे और हर समय हर मोर्चे पर डटे रहेंगे।

Related Articles

Back to top button