गढ़मुक्तेश्वर में 4 फरवरी को होगा मेरठ मंडलीय ब्राहमण महापंचायत का आयोजन
By:Robin Sharma गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। आने वाली 4 फरवरी का दिन गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ के लिए खास होने वाला है। गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ में अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा के तत्वाधान में मेरठ, बिजनौर, संभल, बागपत, नोएडा, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद जिलों से आने वाले ब्राह्मण समाज के विशिष्ट विद्वान सम्मनीय गणों का विशाल संख्या में आगमन होने वाला है। गढ़मुक्तेश्वर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा द्वारा मेरठ मंडल का कार्यक्रम ब्राह्मण महा पंचायत और सम्मान समारोह आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आस पास के मेरठ मंडल के नौ जिलों से ब्राह्मण जनों का सैलाब शामिल होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी रत्न एवम अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी होंगे। इसके साथ ही शंकराचार्य नरेन्द्र गिरि महाराज मुख्य रूप से लोगों को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि 4 फरवरी 2024 को संगठन के द्वारा जिला हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के प्राचीन नक्का कुआं मन्दिर प्रांगण में विशाल कार्यक्रम,”ब्राह्मण महा पंचायत और सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ब्राह्मण समाज से 151 विशिष्ट ब्राह्मण जनों का सम्मान उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए किया जायेगा, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन और ब्राह्मण जनों पर हो रहे अत्याचार का कारण और निवारण पर चर्चा करना होगा। इस कार्यक्रम में वर्तमान में ब्राह्मण समाज की स्थिति, भविष्य और उत्थान विषय पर विचार व्यक्त किए जायेंगे। इस कार्यक्रम में मेरठ मंडल के नौ जिलों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे और जनता को अपने अमृत रूपी वचनों से लाभान्वित करेगें। नक्का कुआ गढ़मुक्तेश्वर एक नई विचार धारा का केन्द्र बनेगा। जिस प्रकार राजा नल ने नक्का कुआ बनाकर गंगा मैया की अमृत जल धारा से इस स्थान को और अधिक पवित्र पूज्यनीय बना दिया है उसी प्रकार संगठन द्वारा आयोजित किया जाने वाला यह कार्यक्रम सामाजिक राजनीतिक वैचारिक परिदृश्य को परिवर्तित समायोजित कर समाज को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम बनेगा। सभी की सोच बदलने का कार्य करेगा।